केके पाठक आदेश दें कि सरकार से वेतन पाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे: मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शिक्षा की दिशा में 'अद्वितीय' काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह 'सरकार से वेतन पाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे' आदेश जारी कर दें तो 'शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हो जाएगा'।