केके पाठक की पहल पर बिहार में शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में भी करना होगा काम: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक की पहल पर शिक्षकों को गर्मी की छुट्टियों में भी काम करना होगा। दरअसल, विभाग ने स्कूलों में 5वीं-8वीं तक के पढ़ाई में कमज़ोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने और शिक्षकों को स्कूल नहीं आने वाले या पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों का पता लगाने को कहा है।