'न्यूज़18' के मुताबिक, आईएएस अधिकारी केके पाठक के बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद के 'परित्याग' को 'इस्तीफा' समझ लिया गया था। बकौल 'न्यूज़18', बिहार में सरकारी सेवकों के कामकाज के लिए बनी संहिता के अनुसार महत्वपूर्ण पद पर पदस्थापित अधिकारी को लंबी छुट्टी पर जाने से पहले 'पद के परित्याग' से जुड़ा फॉर्म 202 भरना होता है।