केके पाठक ने कुछ अच्छे काम ज़रूर किए हैं लेकिन वह सनकी अधिकारी हैं: उपेंद्र कुशवाहा
बिहार के वरिष्ठ राजनेता व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को सनकी अधिकारी बताया है। कुशवाहा ने कहा, "उन्होंने कुछ अच्छे काम ज़रूर किए हैं लेकिन वह सनकी मन-मिज़ाज के हैं।" उन्होंने कहा, "वह (पाठक) ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है।"