केके पाठक से विवाद के बीच पटना के डीएम का हुआ तबादला

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से विवाद के बीच पटना के ज़िलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह का तबादला किया गया है। चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव का प्रभार मिला है और शीर्षत कपिल अशोक को पटना का डीएम बनाया गया है। चंद्रशेखर ने पाठक की आपत्ति के बावजूद ज़िले के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया था।

Load More