केके बेहतरीन गायक थे व शांत जीवन जीते थे, उन्हें किसी पार्टी में नहीं देखा: बाबुल सुप्रियो
गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने सिंगर केके के निधन पर बुधवार को कहा, "वह बेहतरीन गायक और पारिवारिक व्यक्ति थे...वह साधारण व शांत जीवन जीते थे...संगीत की दुनिया में उनका बड़ा योगदान है।" उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कभी किसी पार्टी में शामिल होते नहीं देखा...वे आते थे, गाना गाते थे और चले जाते थे...उनका जाना दुखद है।"