केकेआर के आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद गंभीर व नरेन ने एक-दूसरे को गोद में उठाया
केकेआर के रविवार को आईपीएल का तीसरा खिताब जीतने के बाद मैदान पर टीम के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने जीत का जश्न मनाने के दौरान मेंटॉर गौतम गंभीर को गोद में उठा लिया। इसके बाद मुस्कुराते हुए गंभीर ने भी उन्हें गोद में उठाया जिसका वीडियो सामने आया है। केकेआर ने फाइनल में एसआरएच को 8 विकेट से हराया था।