केकेआर के खिलाफ कोहली के आउट को पठान ने बताया वैध, कैफ बोले- यह गलत फैसला था
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली को केकेआर के खिलाफ आउट दिए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा है, "जिस गेंद पर विराट आउट हुए वह वैध डिलीवरी थी।" पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, "यह गलत फैसला था, यदि बल्ला गेंद से टकराते समय गेंद कमर से ऊपर हो तो इसे नो बॉल मानी जानी चाहिए।"