केकेआर के खिलाफ मैच रद्द होने के चलते दर्शकों को टिकट के पैसे वापस करेगी जीटी
केकेआर के खिलाफ सोमवार को भारी बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद जीटी ने सभी टिकट धारकों को टिकट के पूरे पैसे वापस करने की घोषणा की है। जीटी ने दर्शकों से कहा, "टिकट वापसी के लिए अपने वैलिड फिज़िकल टिकट संभालकर रखें। पेटीएम इनसाइडर द्वारा 14 मई को ईमेल और वॉट्सऐप के ज़रिए जानकारी साझा की जाएगी।"