केकेआर ने आईपीएल 2024 के लिए श्रेयस अय्यर को बनाया कप्तान, नीतीश राणा होंगे उप-कप्तान
पीठ की चोट के कारण आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं लेने वाले श्रेयस अय्यर आगामी आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। पिछले सीज़न में केकेआर के कप्तान रहे नीतीश राणा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2023 में केकेआर 6 मैच जीतकर अंकतालिका में 7वें स्थान पर रही थी।