केकेआर ने दर्ज की आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराया
केकेआर ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों से हराकर आईपीएल 2024 की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। केकेआर ने मैच में आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वाधिक टोटल (272/7) बनाया जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 166 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई। इस सीज़न यह केकेआर की लगातार तीसरी जीत है।