केकेआर ने दर्ज की आईपीएल 2024 में छठी जीत, डीसी को मिली छठी हार
कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) ने सोमवार को ईडन गार्डन्स (कोलकाता) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2024 में केकेआर की यह छठी जीत है जबकि डीसी की यह छठी हार है। डीसी ने 153/9 का स्कोर बनाया था और केकेआर ने फिल सॉल्ट के 68(33) रनों की बदौलत 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।