केकेआर ने दर्ज की आईपीएल इतिहास में अपनी सबसे कम अंतर से जीत
केकेआर ने रविवार को कोलकाता में आरसीबी को 1 रन से हरा दिया और यह आईपीएल इतिहास में रनों के लिहाज़ से उसकी सबसे कम अंतर से जीत है। केकेआर ने 222/6 का स्कोर बनाया था और आरसीबी को 20 ओवर में 221 रन पर ऑल-आउट कर दिया। इसके साथ ही केकेआर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।