केकेआर ने शेयर की गौतम गंभीर की विश्व कप 2011 के फाइनल वाली 'मैली' जर्सी की तस्वीर
भारत की वनडे विश्व कप-2011 जीत की 13वीं वर्षगांठ पर केकेआर ने X पर गौतम गंभीर की 'मैली' जर्सी की तस्वीर शेयर की है। केकेआर ने लिखा, "'मैंने अब भी अपनी मैली जर्सी नहीं धोई है'...(गंभीर ने) 275-रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 97-रन बनाए...एमएस धोनी के साथ 112 रनों की साझेदारी की और भारत को फाइनल में जिताया।"