केकेआर व डीसी के मैच के बाद शाहरुख खान ने गंभीर को लगाया गले और पंत को किया किस
केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान ने बुधवार को विशाखापत्तनम में डीसी के खिलाफ केकेआर की 106 रनों से जीत के बाद टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर को गले लगाया। इसके अलावा शाहरुख ने डीसी के कप्तान ऋषभ पंत को सांत्वना दी और उन्हें गले लगाया व किस भी किया। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में फिलहाल केकेआर टॉप पर है।