केजरीवाल के आवास के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं का ऑडिट करेगा सीएजी
दिल्ली के उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना के कार्यालय के अधिकारियों ने बताया है कि नियंत्रक व महालेखापरीक्षक (सीएजी) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघनों का विशेष ऑडिट करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 2020 से 2022 के बीच सीएम के आवास के रेनोवेशन पर करीब ₹45 करोड़ खर्च किए थे।