केजरीवाल के खिलाफ एडिटेड पोस्ट को लेकर ईसी ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को भेजा नोटिस
'आप' द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एडिटेड वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर की गई शिकायत पर चुनाव आयोग (ईसी) ने दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल, 'आप' ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए सीएम केजरीवाल की छवि धूमिल करने की कोशिश का आरोप लगाया था।