केजरीवाल के बाथरूम जाने से लेकर खाने तक की हो रही है जासूसी: पीएम मोदी से संजय सिंह
'आप' के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल के बाथरूम जाने से लेकर उनके खाना खाने तक हर चीज़ पर नज़र रखी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिए यातना कक्ष बन गया है।