केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफा देने की कोई वजह नहीं, वह दोषी करार नहीं दिए गए हैं: आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को लेकर मंगलवार को कहा, "उनके इस्तीफा देने की कोई वजह नहीं है क्योंकि उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।" उन्होंने कहा, "केजरीवाल के पास दिल्ली विधानसभा में भारी बहुमत है...अगर वह इस्तीफा दे देते हैं तो बीजेपी को विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए एक सरल तरीका मिल जाएगा।"