केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत देते समय सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम ज़मानत देते हुए कहा है कि ईडी की रिपोर्ट अगस्त 2022 में रजिस्टर हुई जबकि केजरीवाल को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने कहा, "केजरीवाल को उससे पहले या बाद में गिरफ्तार किया जा सकता था...21 दिन की अंतरिम ज़मानत से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"