केजरीवाल को कथित धमकी देने को लेकर बीजेपी नेता बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने को लेकर केस दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, "बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 से ज़्यादा सिपाहियों ने...उनके घर से गिरफ्तार किया...बग्गा के साथ आज पूरा देश खड़ा है।"