केजरीवाल को चुनौती नहीं मानता, हरियाणा में हमारी जंग बीजेपी से है: भूपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी या अरविंद केजरीवाल को चुनौती नहीं मानते और उनकी लड़ाई बीजेपी से है। उन्होंने कहा, "पंजाब के लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने 'आप' को एक विकल्प के रूप में देखा...(लेकिन) हरियाणा में कांग्रेस पहले से ही एक विकल्प के रूप में मौजूद है।"