केजरीवाल को देखने पर लोगों को शराब की बोतल दिखाई देगी-शाह
दिल्ली शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर छूट कर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने तंज कसा है। शुक्रवार को समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में शाह ने कहा कि केजरीवाल जहां-जहां प्रचार करने जाएंगे,वह लोगों को शराब घोटाले की याद दिलाएंगे। उन्हें देखकर लोगों को शराब की बड़ी बोतल याद आएगी।