तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। केजरीवाल फिलहा चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाएंगे। कोर्ट ने मामले में प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी करते हुए उसे 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होगी।