केजरीवाल को हमने जेल में नहीं डाला, कानून लोगों को उनके गलत कामों के लिए पकड़ रहा है: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जेल में रखने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा है, "उन्हें हमने जेल में नहीं डाला।" उन्होंने कहा, "(गिरफ्तारी में) हमारी कोई भूमिका नहीं...कानून लोगों को उनके गलत कामों के लिए पकड़ रहा है। गलत काम करते हुए उन्हें परिणामों के बारे में सोचना चाहिए था।"