केजरीवाल जमानत याचिका: SC ने ED से पूछा- जांच में दो साल क्यों लगे?
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति संबंधी धनशोधन मामले में जांच में देरी के लिए ईडी से सवाल किया और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से पहले की केस फाइल पेश करने को कहा। पीठ ने ईडी से मामले में आरोपी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले और बाद की केस फाइलों को भी पेश करने को कहा।