केजरीवाल ने दीं मुफ्त बिजली, शिक्षा व इलाज और 2 करोड़ नौकरी समेत 10 चुनावी गारंटियां

दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए 'आप' की 10 गारंटियों का एलान किया है। इनमें गरीबों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा, सभी को मुफ्त विश्वस्तरीय इलाज, चीन से कब्ज़ाई गई ज़मीन छुड़वाना, अग्निवीर योजना बंद करना और अगले एक साल में 2 करोड़ रोज़गार देना शामिल है।

Load More