केजरीवाल पर बयान के मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा को पंजाब पुलिस ने तलब किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा को पंजाब पुलिस ने तलब किया है। उन्हें 26 अप्रैल या उससे पहले सुबह 10 बजे मामले की जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है, बुधवार को अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस पहुंची थी।