केजरीवाल प्रचार के लिए जहां-जहां जाएंगे, वहां लोगों को शराब की बड़ी बोतल दिखेगी: शाह
शराब नीति मामले में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एक वोटर के तौर पर मेरा मानना है कि वह (प्रचार के लिए) जहां-जहां जाएंगे, वहां-वहां लोगों को शराब घोटाला याद आएगा। कई लोगों को (शराब की) बड़ी बोतल दिखेगी।"