केजरीवाल व मोदी में फर्क नहीं, वह भी तानाशाही चला रहे: विपक्षी दलों की बैठक के बाद शिवानंद
पटना (बिहार) में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और नरेंद्र मोदी में कोई फर्क नहीं है। केजरीवाल के बैठक से बाहर निकल जाने पर शिवानंद ने कहा, "वह अपनी शर्तों पर गठबंधन चाहते हैं। वह भी तानाशाही चला रहे हैं और किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया।"