केजरीवाल सिनेमा में होते तो अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को भी मात दे देते: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा है कि वह अभिनय के मास्टर हैं अगर वह सिनेमा में होते तो शायद अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार को भी मात दे देते। उन्होंने कहा, "केजरीवाल सिनेमा के अभिनय से ज़्यादा कुछ नहीं करते हैं...पूरे देश ने देखा कि उन्होंने राम जन्मभूमि को लेकर गालियां दीं।"