'केजीएफ 2' ने हिंदी में ₹400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार, ऐसा करने वाली दूसरी फिल्म

'केजीएफ: चैप्टर 2' हिंदी में 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न' के बाद ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न' ने हिंदी में ₹511 करोड़ कमाए थे। 'केजीएफ: चैप्टर 2' इससे पहले फिल्म 'दंगल' के लाइफटाइम बिज़नेस को पछाड़ते हुए हिंदी भाषा में कमाई के लिहाज़ से दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी थी।

Load More