'केजीएफ 3' को 'स्पाइडरमैन' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की तर्ज़ पर बनाना चाहते हैं: निर्माता

'केजीएफ' के निर्माता विजय किर्गंदुर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि 'केजीएफ 3' की शूटिंग अक्टूबर के बाद शुरू हो सकती है और साल 2024 तक इसकी रिलीज़ की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हम एक मार्वल यूनिवर्स जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं...अलग-अलग फिल्मों से अलग-अलग किरदार लाना चाहते हैं...डॉक्टर स्ट्रेंज-स्पाइडरमैन जैसा कुछ जिससे हमारी पहुंच अधिक दर्शकों तक हो।"

Load More