'केजीएफ चैप्टर 2' ने अब तक कमाए ₹676 करोड़, तोड़ा बाहुबली-1 का रिकॉर्ड
फिल्म समीक्षक मनोबाला विजयबालन ने बुधवार को बताया कि कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने रिलीज़ के छठें दिन दुनियाभर में ₹51.68 करोड़ कमाए जिससे फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹676.80 करोड़ पहुंच गया है। साथ ही इस फिल्म ने 'बाहुबली-1' की अब तक की कमाई (₹650 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।