'केजीएफ: चैप्टर 2' ने मुझे मेरी क्षमता याद दिलाई, फिल्म मेरे लिए बेहद खास है: दत्त
अभिनेता संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर बताया है कि उनके लिए फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' बेहद खास रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं अक्सर ऐसी फिल्में ढूंढता हूं जो मुझे मेरे कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकाले। 'केजीएफ...' मेरे लिए ऐसी ही फिल्म थी...इसने मुझे अपनी खुद की क्षमता याद दिलाई।" फिल्म में उन्होंने 'अधीरा' की भूमिका निभाई है।