'केजीएफ: चैप्टर 2' बनी छठी सर्वाधिक कमाई वाली भारतीय फिल्म, दुनियाभर में कमाए ₹883 करोड़
फिल्म व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन के अनुसार, कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने रविवार तक दुनियाभर में कुल ₹883 करोड़ की कमाई कर ली। बकौल विजयबालन, यह अब तक की छठी सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, इसने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर 'पीके' की कुल ₹854 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।