'केजीएफ-2' के गाने के उपयोग के मामले में राहुल के खिलाफ जांच पर कर्नाटक एचसी ने लगाई रोक
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के वीडियोज़ में 'केजीएफ-2' के गाने के इस्तेमाल के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश व सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी। फिल्म के हिंदी गानों का अधिकार रखने वाली एमआरटी म्यूज़िक ने कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर नवंबर में शिकायत दर्ज कराई थी।