'केजीएफ-2' के गानों के उपयोग को लेकर कांग्रेस व भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर अकाउंट होगा ब्लॉक

बेंगलुरु की एक अदालत ने कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में ट्विटर इंडिया को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा का आधिकारिक अकाउंट अस्थाई रूप से सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि इन अकाउंट्स ने 'केजीएफ: चैप्टर 2' के गानों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल किया। इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

Load More