केट मिडलटन द्वारा खींची गई महारानी एलिज़ाबेथ-II की तस्वीर थी एडिटेड
'गेटी इमेजेज़' ने बताया है कि केंसिंग्टन पैलेस द्वारा शेयर की गई यूके की पूर्व महारानी एलिज़ाबेथ-II (दिवंगत) की तस्वीर मूल रूप से एडिटेड थी। पैलेस ने तस्वीर खींचने का श्रेय ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन को दिया था। इससे पहले केट ने स्वीकार किया था कि 'मदर्स डे' पर शेयर की गई उनकी तस्वीर एडिटेड थी।