के-ड्रामा देखने को लेकर उ. कोरिया में लड़कों को हथकड़ी लगाए जाने का 2022 का फुटेज आया सामने
दक्षिण कोरियाई के-ड्रामा (शोज़) देखने को लेकर उत्तर कोरिया में दो 16-वर्षीय लड़कों को सार्वजनिक तौर पर सज़ा सुनाए जाने का फुटेज बीबीसी कोरियन को मिला है। यह फुटेज 2022 का माना जा रहा है जिसमें एक स्टेडियम में सैकड़ों छात्रों के सामने उन्हें हथकड़ी लगाते हुए दिखाया जा रहा है। उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई नाटकों-संगीत पर बैन है।