केदार जाधव के लापता पिता को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढा, क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीर

भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने सोमवार रात को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बताया कि उनके लापता हुए पिता महादेव जाधव मिल गए हैं। केदार ने एक पुलिस थाने में बैठे अपने पिता की तस्वीर शेयर कर लिखा, "आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।" गौरतलब है, महादेव की याददाश्त कमज़ोर है और वह सोमवार सुबह पुणे में लापता हो गए थे।

Load More