केदारनाथ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ खोल दिए गए। इससे पहले केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर शुक्रवार को ही खोल दिए गए थे। मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है व कपाट खुलने के बाद विशेष पूजा अर्चना की गई।