केदारनाथ के यात्रियों को घोड़ा-खच्चर वालों ने डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पुरुष व महिला यात्रियों को कुछ घोड़ा-खच्चर वालों द्वारा डंडों से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद रुद्रप्रयाग में केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला के अनुसार, उसने एक व्यक्ति को घोड़ों को बुरी तरह पीटने पर टोका था जिसके बाद 4-5 लोगों ने मारपीट व बदतमीज़ी की।

Load More