केदारनाथ धाम के पास सुमेरु पर्वत पर हुआ हिमस्खलन, सामने आया वीडियो
उत्तराखंड के केदारनाथ में आज (रविवार) सुबह करीब 7:30 बजे सुमेरु पर्वत पर हिमस्खलन हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में केदारनाथ मंदिर के पीछे हिमस्खलन होते दिखाई दे रहा है और इस दौरान लोग 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हिमस्खलन से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।