केदारनाथ धाम में रील्स की शिकायत पर पुलिस ने दिया जवाब, कहा- यह मंदिर समिति का काम
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ धाम में यूट्यूब शॉर्ट/वीडियो/इंस्टाग्राम रील्स बनाए जाने पर ऐक्शन के सवाल पर कहा है, "मंदिर के अंदर की व्यवस्था देखना मंदिर समिति का काम...है।" उन्होंने कहा, "अगर ऐसा कुछ हो...जो अपराध की श्रेणी में आए...तो पुलिस की भूमिका आएगी।" एक प्रपोज़ल वीडियो वायरल होने के बाद समिति ने पुलिस कार्रवाई की मांग की थी।