केदारनाथ धाम में शिवलिंग पर नोट बरसाती हुई महिला का वीडियो आया सामने, केस दर्ज
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के अंदर शिवलिंग पर नोट बरसाती हुई एक महिला का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है और तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने महिला द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर केस दर्ज कर लिया है।