केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान 3 और लोगों की मौत, अब तक 37 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से 3 लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग ज़िला प्रशासन ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 37 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा के दौरान रविवार तक 57 तीर्थयात्री अपनी जान गंवा चुके थे।