केदारनाथ मंदिर के रास्ते में सेल्फी लेने के दौरान नदी में गिरा श्रद्धालु, बचाया गया
उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के रास्ते में एक श्रद्धालु सेल्फी लेने के दौरान मंदाकिनी नदी में गिर गया। शख्स घटना के वीडियो में नदी की तेज़ धार में फंसा दिख रहा है और बचावकर्मी उसे रेस्क्यू करते दिख रहे हैं। बकौल पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा समय रहते मौके पर पहुंचने के चलते श्रद्धालु की जान बचाई जा सकी।