केदारनाथ में तकनीकी खराबी के बाद हवा में घूमा हेलीकॉप्टर, पायलट ने ढलान पर की लैंडिंग
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह 7 बजे तकनीकी खराबी के बाद एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे जो सुरक्षित हैं। वीडियो में हेलीकॉप्टर कई बार हवा में घूमने के बाद हैलीपैड से कुछ मीटर की दूरी पर ढलान पर लैंड करते दिखा।