केदारनाथ यात्रा के दौरान परिवार से बिछड़ी महिला, पुलिस ने गूगल ट्रांसलेट के ज़रिए मिलवाया
उत्तराखंड पुलिस ने केदारनाथ धाम से लौटते समय परिवार से बिछड़ी आंध्र प्रदेश निवासी 68-वर्षीय महिला को गूगल ट्रांसलेट की मदद से उसके परिवार से मिलवाया। पुलिस ने बताया, "महिला हिंदी व अंग्रेज़ी नहीं जानती थी। हमने गूगल ट्रांसलेट की मदद से उसके वाक्यों का अनुवाद किया।" बकौल पुलिस, महिला से मोबाइल नंबर लेकर उसके परिवार से संपर्क किया गया।